बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

“राजद नेता का मानसिक संतुलन ठीक नहीं, इलाज की है जरूरत” पूर्व विधायक के विवादित बयान पर ब्राह्मण महासभा के संरक्षक संजीव मिश्रा का पलटवार

“राजद नेता का मानसिक संतुलन ठीक नहीं, इलाज की है जरूरत” पूर्व विधायक के विवादित बयान पर ब्राह्मण महासभा के संरक्षक संजीव मिश्रा का पलटवार

राजद के राष्ट्रीय सचिव और आरजेडी से पिपरा के पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव ने भारत देश में रह रहे ब्राह्मणों पर विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद से ही ब्राह्मणों में काफी आक्रोश है। ब्राह्मणों का कहना है कि, यदुवंश कुमार का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उनको इलाज की जरूरत है। 

दरअसल, बीते दिन सुपौल के निर्मली टाउन हॉल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजद नेता ने कहा था कि एक भी ब्राह्मण भारत देश के नहीं है। सभी रूस से भाग कर भारत आये हैं। इन सभी के द्वारा ही हम सभी को बांटने और आपस में झगड़ा लड़ाने का काम किया जा रहा है। ये लोग हम सबों के बीच फुट डालने का काम करते हैं।

बता दें कि,  इस बयान के बाद ब्राह्मणों में काफी आक्रोश है। ब्राह्मण महासभा के संरक्षक संजीव मिश्रा ने मीडियाक्रर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि, राजद नेता यदुवंश कुमार यादव को ब्राह्मण समाज से माफी मांगनी चाहिए। वो हमें अपने बयान को लेकर माफीनामा दें नहीं तो हम सभी कोर्ट तक जाएंगे।  

साथ ही राजद नेता के बयान से आक्रोशित ब्राह्मण महासभा के संरक्षक ने कहा यदुवंश कुमार यादव की मानसिक संतुलन ठीक नही है। उन्हें इलाज की जरूरत है। और अगर वह इलाज नहीं करा पा रहे तो बोले हम उनका इलाज करवा देंगे। 

Suggested News