बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सनकी पति ने बच्चा नहीं होने पर पत्नी को उतारा मौत के घाट, खुद भी लगा ली फांसी

सनकी पति ने बच्चा नहीं होने पर पत्नी को उतारा मौत के घाट, खुद भी लगा ली फांसी

Patna : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है.जहां एक सनकी पति ने बच्चा नहीं जनने का आरोप लगा पहले पत्नी को मौत के घाट उतार दिया, बाद में खुद फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना पटना के बिहटा थाना इलाके के वंशी चौरा टोला की है। 

घटना की सुचना मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना सन्न रह गया। ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी। चर्चाओं के बीच आस पड़ोस के लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक वंशी चौरा निवासी दिवाली उर्फ दीपक अपनी पत्नी संगीता के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहा था। इन दोनों की शादी आज से 20 वर्ष पूर्व हुई बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार कालांतर में इनके दो बच्चे भी हुए थे। जो बाद में किसी न किसी कारणों से मौत के गाल में समा गए। दो बच्चों की हुई मौत के बात दोनों पति-पत्नी विचलित से रहने लगे। दोनों की चाहत थी एक बच्चा। दिन दर दिन गुजरते चले गए। लेकिन बच्चा नही हुआ। लंबे अन्तराल के बाद भी जब घर मे बच्चा नही पैदा लिया तो दोनों विक्षिप्त से रहने लगे।

 ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि बच्चे को लेकर दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ होगा जिसके वजह से दीपक ने पहले पत्नी को मारा और बाद में स्वयं फंदे से लटक गया। इस वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। दोनों शवों को कब्जे में के पुलिस पोस्टमार्टम के लिए दानापुर सदर अस्पताल भेज दी है। बिहटा थानेदार से मिली जानकारी के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।

पटना के नौबतपुर से सुमित की रिपोर्ट 

Suggested News