बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में सांप काटने से बच्चे की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

नवादा में सांप काटने से बच्चे की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

NAWADA : जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के बंसी बीघा में देर रात सर्पदंश से बच्चे की मौत हो गयी. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. बताया जाता है कि उदय कुमार के 8 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार की मौत हुई है. बुधवार की रात्रि खाना खाने के बाद वह सोने चला गया। वह अपने पिता के साथ ही सो गया। कच्चा मकान होने के कारण वर्षा होने से सांप घर में अचानक घुस गया और बच्चे को काट लिया। सांप के काटने के बाद बच्चा जोर जोर से चिल्लाने लगा।जिसके बाद परिजनों की नींद खुल गयी। जिसके बाद उन्होंने सांप को घर से बाहर निकलते देखा। आनन-फानन में परिजन तुरंत बच्चे को अस्पताल को ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार देर से अस्पताल पहुंचने के कारण बच्चे के पूरे शरीर में सांप का जहर फ़ैल गया। जिसके कारण बच्चे की मौत हो गई। यह खबर मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजन बताते हैं कि सांप काटने के बाद बच्चा काफी देर तक होश में था। लेकिन अस्पताल जाते जाते बच्चे की मौत हो गई।

वहीँ खगडिया में सांप ने एक महिला को काट लिया. जिसका रेफरल अस्पताल में इलाज चल रहा हैं. घटना गोगरी थाना क्षेत्र के शिरनियां गांव की बताई जा रही है. जहाँ घर में काम कर रही महिला को सांप ने काट लिया. इसके बाद परिजनों ने सांप को पकड़ लिया और उसे डब्बा में बंद कर मरीज के साथ रेफ़रल अस्पताल ले गए.

नवादा से अमन सिन्हा और खगडिया से अनिश कुमार की रिपोर्ट  

Suggested News