बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

संसद का बजट सत्र शुरू, अभिभाषण में राष्ट्रपति ने कहा - गणतंत्र दिवस पर हुए तिरंगे का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण

संसद का बजट सत्र शुरू, अभिभाषण में राष्ट्रपति ने कहा - गणतंत्र दिवस पर हुए तिरंगे का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण

नई दिल्ली। संसद भवन में आज से बजट सत्र शुरू हो गया है, जिसमें पहले दिन की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ हुआ। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के दिन हुए हिंसा का विशेष रूप से जिक्र किया। उन्होंने लाल किले में हुए तिरंगे के अपमान को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि सभी को कानून और उसके नियमों को पालन करना चाहिए। 

कृषि कानूनों पर चर्चा करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि दो दशक से इस कानून की मांग की जा रही थी, छोटे किसानों को होने वाले लाभों को देखते हुए अनेकों राजनीतिक दलों ने इसका समर्थन समय-समय पर किया था। सुप्रीम कोर्ट ने इन कानूनों को लेकर कुछ निर्देश दिए हैं। मेरी सरकार उसका भी पालन करेगी।

किसानों के लिए एमएसपी में हुई बढ़ोतरी

राष्ट्रपति ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल भारत में निर्माण करने भर का नहीं है, बल्कि भारत के लोगों को मजबूत करने का भी अवसर है। इससे भारतीय कृषि मजबूत बनेगी। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करते हुए MSP डेढ़ गुना बढ़ाई गई है। मेरी सरकार MSP पर रिकॉर्ड खरीदारी कर रही है, खरीदारी केंद्रों को भी बढ़ा रही है।

मेरी सरकार ने MSP डेढ़ गुना बढ़ाई: राष्ट्रपति
 राष्ट्रपति ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल भारत में निर्माण करने भर का नहीं है, बल्कि भारत के लोगों को मजबूत करने का भी अवसर है। इससे भारतीय कृषि मजबूत बनेगी। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करते हुए MSP डेढ़ गुना बढ़ाई गई है। मेरी सरकार MSP पर रिकॉर्ड खरीदारी कर रही है, खरीदारी केंद्रों को भी बढ़ा रही है। पुरानी सिंचाई परियोजनाओं के साथ आधुनिक सिंचाई तकनीक को भी किसानों तक पहुंचा रही है। माइक्रो इरिगेशन से किसानों को जोड़ा जा रहा है।

PM मोदी बोले- लोकतंत्र की सभी मर्यादाओं का पालन करना चाहिए
 इससे पहले संसद पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया से कहा, ‘भारत के उज्जवल भविष्य के लिए यह दशक बहुत ही महत्वपूर्ण है। आजादी के दीवानों ने जो सपने देखे थे उन्हें तेज गति से पूरा करने का यह स्वर्णिम अवसर आया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार हुआ कि 2020 में एक नहीं, वित्तमंत्री को अलग-अलग पैकेज के रूप में एक प्रकार से 4-5 मिनी बजट देना पड़ा। यानी 2020 एक तरह से लगातार मिनी बजट का सिलसिला चलता रहा। 

विपक्ष ने किया बायकॉट
 परंपरा के मुताबिक, पहले दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का अभिभाषण हो रहा है, लेकिन 19 पार्टियों ने इस स्पीच का बायकॉट किया। राष्ट्रपति के संबोधन का बायकॉट करने वाली पार्टियों में कांग्रेस, शिवसेना, समाजवादी पार्टी, NCP, JKNC, DMK, TMC, RJD, CPI-M, CPI, IUML, RSP, PDP, MDMK, केरल कांग्रेस (M),BSP और AIUDF शामिल हैं। एक दिन पहले इन पार्टियों ने साझा बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। बाद में आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने भी बायकॉट का ऐलान कर दिया।



Suggested News