बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

संतोष झा ने छिनी थी इस परिवार की खुशियां, हत्या पर इस मां ने कहा- कलेजे की मिली ठंडक

संतोष झा ने छिनी थी इस परिवार की खुशियां, हत्या पर इस मां ने कहा- कलेजे की मिली ठंडक

SASARAM :  सीतामढ़ी कोर्ट में मंगलवार को कुख्यात संतोष झा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। संतोष की हत्या के बाद रोहतास जिले के इस घर में भी हलचल है। दरअसल जिले के डिहरी स्थित यह घर दरभंगा में मार डाले गये इंजिनियर ब्रजेश का है। 27 दिसंबर 2015 को दरभंगा में दो इंजिनियरों को एके 47 से भून दिया गया था। जिसमें डिहरी के इंजिनियर ब्रजेश भी शामिल थे। दोनो इंजिनियरों की हत्या का मास्टर माइंड संतोष झा और मुकेश पाठक था। 

मृत इंजीनियर ब्रजेश की मां कौशल्या कुंवर कहती है कि आज उसके कलेजे को ठंडक मिली है। उन्होंने कहा कि भगवान के घर में देर है अंधेर नहीं। वहीं, मृतक इंजीनियर की भतीजी का कहना है कि कोर्ट से तो उन्हें न्याय मिला ही, भगवान के घर से भी उन्हें न्याय मिल रहा है। 

बताते चले कि 26 दिसंबर 2015  को दरभंगा के बहेरी में सड़क निर्माण में लगे इंजीनियर ब्रजेश और मुकेश को संतोष झा के गुर्गों ने 75 करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामला पूरे देश में सुर्खियों में आया था। पुलिस ने संतोष झा को पूरे गैंग के साथ गिरफ्तार कर लिया था।

सासाराम से रंजन की रिपोर्ट

Suggested News