बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में शराब के नशे में सैप का जवान गिरफ्तार, पुलिस लाइन से किया गया अरेस्ट

पटना में शराब के नशे में सैप का जवान गिरफ्तार, पुलिस लाइन से किया गया अरेस्ट

PATNA : बिहार में शराबबंदी के बावजूद पीने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। यहां तक जिनके उपर शराबबंदी को सफल बनाने की जिम्मेदारी है वही शराब पीने में लगा है वो भी पुलिस लाइन में ही। ताजा मामला पटना के पुलिस लाइन का है जहां से एक सैप जवान को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस लाइन में पदस्थापित सैप का जवान राजेन्द्र कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार जवान मुजफ्फरपुर का रहने वाला है।

बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जवान को गिरफ्तार किया है। बुद्धा कालोनी थाना पुलिस ने गिरफ्तारी की है।

Suggested News