बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोरोना काल में सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की सूचना सचिव ने दी जानकारी, पढ़िए पूरी खबर

कोरोना काल में सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की सूचना सचिव ने दी जानकारी, पढ़िए पूरी खबर

PATNA : सचिव सूचना एवं जन सम्पर्क अनुपम कुमार, सचिव स्वास्थ्य लोकेश कुमार सिंह एवं अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय जितेन्द्र कुमार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों के संबंध में अद्यतन जानकारी दी। सचिव, सूचना एवं जन-संर्पक अनुपम कुमार ने बताया कि कोविड  की वर्तमान स्थिति को लेकर सरकार द्वारा सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। कोविड -19 से बचाव के प्रति लोगों को सतर्क किया जा रहा है। जागरुकता अभियान चलाकर मास्क का प्रयोग जरुर करने, नियमित अंतराल पर हैंडवॉश तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अनुपम कुमार ने बताया कि राशनकार्ड विहीन सुयोग्य परिवारों में नए राशन कार्ड का वितरण तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक गैर राशन कार्डधारी परिवारों के लिए 23 लाख 37 हजार 35 नये राशन कार्ड बनाये जा चुके हैं। अब तक 09 लाख 21 हजार 821 राशन कार्ड वितरित किये जा चुके हैं, जो बनाये गये नये राशन कार्डों का लगभग 40 प्रतिशत है। 

15 जुलाई तक सभी राशन कार्डों के वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि रोजगार सृजन सरकार की प्राथमिकता है और लॉकडाउन पीरियड से लेकर अभी तक 4 लाख 78 हजार 614 योजनाओं के अंतर्गत लगभग 09 करोड़ 71 लाख 69 हजार 37 से अधिक मानव दिवसों का सृजन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि फरवरी, मार्च और अप्रैल माह में हुये असामयिक वर्षापात और ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसल क्षति हुई थी। आपदा प्रभावित किसानों काे त्वरित राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकताओ में शामिल है। फसल क्षति हेतु किसानों को कृषि इनपुट अनुदान उपलब्ध कराने के लिए तीन चरणों में 730 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई। इसके अंतर्गत फरवरी माह में प्रभावित 1 लाख 98 हजार 445 किसानों के खाते में 57 करोड़ 51 लाख रूपये, मार्च माह में प्रभावित 10 लाख 97 हजार 835 किसानों के खाते में 379 करोड़ 6 लाख रूपये, अप्रैल माह में प्रभावित 5 लाख 43 हजार 386 किसानों के खाते में 131 करोड़ 56 लाख 

रूपये की राशि अब तक अंतरित कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना से पिछले 24 घंटे में 277 लोग स्वस्थ हुए हैं। अब तक 8,765 लोग कोविड -19 संक्रमण से स्वस्थ हो  चुके हैं और इस प्रकार बिहार का रिकवरी रेट 73.90 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 403 नये पॉजिटिव मामले सामने आये हैं और वर्तमान में कोविड -19 के 3,004 एक्टिव मरीज हैं। सचिव, स्वास्थ्य ने बताया कि पिछले  24 घंटे में 6,799 सैंपल्स की जांच की गई है। बिहार में अब तक 2 लाख 57 हजार 896 सैंपल्स की जांच की गई है। 

अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय जितेन्द्र कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा अनलॉक-2 के तहत जारी गाइडलाइन का अनुपालन कराया जा रहा है। पिछले 24 घंटे में कोई कांड दर्ज नहीं किया गया है और कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। अब तक कुल 1 कांड दर्ज हुए हैं और कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पिछले 24 घंटे में 521 वाहन जब्त किये गये हैं और 15 लाख 32 हजार 400 की राशि जुमार्ने के रुप में वसूल की गई है। इस प्रकार अब तक कुल 3,017 वाहन जब्त किए गए हैं और 96 लाख 37 हजार रुपए की राशि जुमार्ने के रूप में वसूल की गयी है। कोविड -19 से निपटने के लिये उठाये जा रहे कदमों और नये दिशा-निर्देशों का पालन करने में अवरोध पैदा करने वालों के खिलाफ सख्ती से कदम उठाये जा रहे है।

Suggested News