BIHAR NEWS : बाइक सवार बदमाशों ने सरपंच के पोते की गोली मारकर की हत्या, आक्रोशित लोगों ने काटा जमकर बवाल

MUZAFFARPUR : जिले के पारू थाना क्षेत्र के जाफरपुर में सरेआम बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर सरपंच के पोते की हत्या कर दी। गोली उसके गर्दन में लगी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान अमितेश (21) के रूप में हुई है। उसके दादा मिथिलेश सिंह वर्तमान में सरपंच है। अमितेश BSC फाइनल ईयर का छात्र बताया जा रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। लोग आक्रोशित होकर सड़क पर उतर गए। पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशितों को शांत कराने में जुट गई है। 

इस मामले को लेकर स्थानीय मुखिया रवि कुमार ने बताया कि अमितेश गाड़ी का EMI जमा करने जाफरपुर चौक पर गया था। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व के विवाद बताया जा रहा है। हालाँकि घटना का कारण पूर्व का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस छानबीन और परिजन से पूछताछ करने की कोशिश कर रही है। आक्रोशितों ने शव उठाने से भी रोक दिया है। घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है। 

बताते चलें की इस इलाके में सुबह से दूसरी गोलीबारी की घटना घटी है। पारू थाना क्षेत्र के चैनपुर चिंतावनपुर में  एक बच्चे को गोली मार दी गयी है। जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है की आपसी विवाद और पैसे के लेन देन के मामले में बच्चे कृष्ण कुमार को गोली लगी है। 

मुजफ्फरपुर से गोविन्द की रिपोर्ट