बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सास से झगड़े के बाद महिला ने दे दी जान

 सास से झगड़े के बाद महिला ने दे दी जान

MUNGER : सास से झगड़ा होने के बाद रविवार की दोपहर 40 वर्षीय महिला ने सल्फास की गोली खा ली. जिसके बाद महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना मुंगेर के खड़गपुर थाना के सिमपुर की है. 

बताया जाता है कि खड़गपुर के सिमपुर निवासी कोचिंग संचालक हर्षवर्धन की 40 वर्षीय पत्नी नीतू देवी ने रविवार को खड़गपुर बजार गई. वहीं महिला ने सल्फास की गोली खा ली. जब उसकी तबियत बिगड़ने लगी तो उसने अपने बेटे को फोन कर जहर खाने की बात बताई. 

महिला का फोन आने के बाद बेटा और कोचिंग संचालक मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए खड़गपुर प्रथामिकी स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने सदर अस्तपताल में रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.  बताया जाता है कि मृतक महिला अपने पति के साथ कोचिंग चलाती थी. किसी बात को लेकर शनिवार की रात महिला की अपने सास के साथ लड़ायी हुई थी, जिसके बाद महिला ने गुस्से में आकर आत्महत्या कर ली. 

Suggested News