बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सासाराम में दहेज़ के लिए विवाहिता की हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सासाराम में दहेज़ के लिए विवाहिता की हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

SASARAM : जिले के शिवसागर में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल वालों ने ममता देवी को जलाकर मार डाला है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शिवसागर थाना क्षेत्र के बभनी के रामाशीष साह की पुत्री ममता की शादी 2 साल पूर्व रसेंदुआ गांव के उपेंद्र साह से हुआ था। 

आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए मारपीट की जा रही थी। हाल ही में दहेज में बाइक भी दिया गया था। वहीं दूसरी और ममता पर संतान नहीं जन्मने का भी आरोप लगाया जा रहा था। 

आरोप है कि ससुराल वालों ने स्थिति को बिगड़ते देख झुलसे हुए अवस्था में ममता को निजी अस्पताल में लाकर भर्ती कराया तथा सारे लोग फरार हो गए हैं। पूरे घटनाक्रम की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सासाराम से राजू की रिपोर्ट 

Suggested News