बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलवामा हमले में घायल जवानों की सलामती के लिए सासाराम में हो रहा है महामृत्युंजय यज्ञ

पुलवामा हमले में घायल जवानों की सलामती के लिए सासाराम में हो रहा है महामृत्युंजय यज्ञ

सासाराम : पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हमला के बाद पूरे देश के लोगों में गुस्सा भरा है. सासाराम में भी इसका रंग देखने को मिल रहा है। हमले में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति तथा घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए सासाराम में युवाओं द्वारा महामृत्युंजय यज्ञ किया जा रहा है.

सासाराम के प्रसिद्ध काली मंदिर के प्रांगण में यह यज्ञ चल रहा है। स्थानीय युवा इस यज्ञ में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। मंदिर में शहीद जवानों के नाम भी लिखा गया है। वही घायल जवानों के स्वास्थ्य लाभ के लिए यह यज्ञ चल रहा है। जैसी की मान्यता है, महामृत्युंजय यज्ञ मृत्यु को पराजित करने का यज्ञ है। इस यज्ञ से मरणासन्न व्यक्ति के पास से मृत्यु भी लौट जाती है। वही मृतात्माओं को शांति मिलती है। 

स्थानीय युवाओं का कहना है कि देश के जवान उनके परिवार से भी बढ़कर है। ऐसे में उनकी जवाबदेही बनती है कि वह अपने घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य के लिए जो भी बन पड़े, वह करें। वही जो जवान शहीद हुए हैं। उनकी मृत आत्मा की शांति के लिए भी यह यज्ञ किया जा रहा है। पूरे वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यह यज्ञ चल रहा है। यज्ञ स्थल पर युवाओं ने शहीद जवानों के नाम भी लिखे हैं तथा बैनर भी लगाया है। 

Suggested News