बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ी खबर : सासाराम में दिनदहाड़े लूट, पुलिस ने दो को लिया हिरासत में..

बड़ी खबर : सासाराम में दिनदहाड़े लूट, पुलिस ने दो को लिया हिरासत में..

सासाराम : बड़ी खबर आ रही है सासाराम से जहां स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी से बाइक सवार अपराधियों ने 2 लाख 80 हजार नगद लूट लिया। घटना नगर थाना के करगहर मोर की है। 

मिली जानकरी के मुताबिक चितौली के रहने वाले बबन सिंह बैंक से 2 लाख 80 हज़ार नगद निकाल कर अपने गांव जा रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो अपराधियों ने हथियार के बल पर रुपए लूट लिए.

घटना के बाद पुलिस ने भी तेज एक्शन दिखाते हुए मामले में दो युवकों को हिरासत में भी लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है. 

सासाराम से राजू की रिपोर्ट

Suggested News