बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सासाराम में नहर में डूबने से 9 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सासाराम में नहर में डूबने से 9 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

SASARAM : खबर रोहतास जिला के नासरीगंज से है। जहां धोबडिहा गांव में नहर में डूबने से 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक रोशन कुमार धोबडीहा गांव के ही बैजनाथ पासवान का पुत्र था। बताया जाता है कि वह नहर किनारे खेल रहा था। 

इसी दौरान नहर में चला गया। गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया। बाद में लोगों ने देखा तो किसी तरह पानी से निकाला। लेकिन तबतक रोशन की मौत हो चुकी थी। इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। 

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। 

सासाराम से राजू की रिपोर्ट 

Suggested News