बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, दर्जनों की संख्या में आए थे अपराधी

चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, दर्जनों की संख्या में आए थे अपराधी

सासाराम। पुलिस की कोशिशों के बाद भी बिहार में अपराध का ग्राफ नीचे की ओर आता नजर नहीं आ रहा है। इसका ताजा उदाहरण रोहतास जिले में देखने को मिला है, जहां बीते शुक्रवार देर रात दर्जनों की संख्या में आए बदमाशों ने चाचा - भतीजे के गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है. 

 घटना सासाराम नगर थाना क्षेत्र के लश्करीगंज बांध की है। घटना की पुष्टि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार रावत ने की।  मृतकों की पहचान लश्करीगंज निवासी माधव दुबे एवं उनके चाचा गोपाल दुबे के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की रात्रि के करीब 9 बजे प्रत्येक दिन की तरह दोनों घर के पास बैठे हुए थे, तभी दर्जनों की संख्या में आए अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। लोग वहां से भागते तब तक दोनों को कई गोलियां लग गईं। गोलीबारी की घटना में माधव दुबे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके चाचा गोपाल दुबे की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि माधव दुबे अपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। डीएसपी ने बताया कि घटना के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

Suggested News