बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सासाराम में 1लाख में होता था लड़कियों के देह का सौदा, मैडम कहती थी वो सब करना होगा समझी ना...

सासाराम में 1लाख में होता था लड़कियों के देह का सौदा, मैडम कहती थी वो सब करना होगा समझी ना...

सासाराम : लड़कियों को काम दिलाने का झांसा देकर उनसे जिस्मफरोशी के धंधे में ढकेलने के खेल का पर्दाफाश हुआ है.रोहतास पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो छत्तीसगढ़ और झारखंड की लड़कियों को रेस्टोरेंट में काम दिलवाने के बहाने रोहतास लाता था .

झांसा देकर वो लड़कियों के यहां लाने के बाद एक महिला के हाथो 1 से सवा लाख तक के रेट में बेच देता था. उसके बाद यह गिरोह उन लड़कियों से देह व्यापार करने का दबाव बनाता था.रोहतास पुलिस ने इस बड़े रेकैट का खुलासा किया और एक महिला समेत 4 शातिरों को गिरफ्तार किया है.

मैडम कहती थी वो सब करना होगा
 
दुर्गा देवी नामक महिला इन लड़कियों से गंदा काम करने का दबाव डालती रही तब लड़कियां समझ गईं कि वो लोग जाल में फंस गई हैं. उन लोगों का मोबाइल फोन भी छीन लिया गया. उन्हीं लड़कियों में से एक लड़की किसी तरह भागकर बिक्रमगंज के ही बाजार पहुंची तथा लोगों से पुलिस का पता पूछते हुए थाना पहुंच गई, तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ.

1 लाख में बेची जाती थी लड़कियां
लड़कियों ने बताया कि वो छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं. उनके जान पहचान के राजकुमार, महेश कुमार तथा अमित नामक युवक ने उन लोगों को रेस्टोरेंट में काम दिलाने के नाम पर रोहतास जिला के बिक्रमगंज ले आये और दुर्गा देवी नाम की एक महिला के हाथों प्रति लड़की एक से सवा लाख रुपये में बेच दिया. झारखंड की एक लड़की को 27 दिसंबर को लाया गया, जबकि छत्तीसगढ़ की छह लड़कियों को इसी 5 जनवरी को लाकर यहां रखा गया.


Suggested News