बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सतह पर आया बिहार कांग्रेस का अंदरूनी कलह, राहुल की रैली में सम्मान नहीं मिलने से नाराज़ नेताओं ने खोला मोर्चा

सतह पर आया बिहार कांग्रेस का अंदरूनी कलह, राहुल की रैली में सम्मान नहीं मिलने से नाराज़ नेताओं ने खोला मोर्चा

PATNA : इस वक़्त बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर कांग्रेस के अंदर से निकलकर आ रही है। पिछले 3 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में हुई जन आकांक्षा रैली में सम्मान नहीं मिलने से नाराज़ कांग्रेस के कई नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के इन नेताओं ने पार्टी आलाकमान राहुल गांधी की रैली में आयोजन की कमान संभाल रहे नेताओं पर विधायकों को सम्मान नहीं देने का आरोप लगाया है।

राहुल की रैली में खुद को उपेक्षित महसूस होने के बाद कांग्रेस के जो विधायक नाराज़ हैं उनकी आज अलग से बैठक हुई। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह के आवास पर हुई इस बैठक में विधायक अवधेश सिंह और अजीत शर्मा मौजूद थे।

इन नेताओं की नाराज़गी इस बात को लेकर है कि राहुल गांधी की रैली के दौरान आयोजन की कमान संभाल रहे नेताओं ने पार्टी के विधायकों से भी कांग्रेस आलाकमान से मिलने नहीं दिया। नाराज़ विधायकों का आरोप है कि राहुल गांधी के साथ केवल गणेश परिक्रमा करने वाले नेता ही आगे - पीछे करते दिखे। सीएलपी लीडर सदानंद सिंह ने भी स्वीकार किया कि रैली के आयोजन में कुछ कमियां रह गयीं। राहुल गांधी ने बिहार में 28 साल बाद भले ही अपनी पार्टी की रैली इस मकसद से की हो कि सूबे में कांग्रेस का संगठन मजबूत होगा लेकिन हकीकत उसके ठीक उलट दिख रही है। कांग्रेस का अंदरूनी कलह अब राहुल की रैली के बाद एक बार फिर से सतह पर आ गया है।

Suggested News