बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की जयंती आज, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की जयंती आज, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

GAYA : आज महान स्वतंत्रता सेनानी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की 103 वीं जयंती इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण में मनाई गयी. इस दौरान कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया. जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो. विजय कुमार मिठू ने कहा कि मगध के लाल स्व. सत्येन्द्र नारायण सिन्हा आजादी कि लड़ाई से ले कर बिहार में शिक्षा का अलख जगाने, राज्य के शिक्षा मंत्री, प्रखर सांसद तथा मुख्यमंत्री के रूप में बिहार में बेहतर एवं यादगार काम किए. इनकी ईमानदारी एवं दो टूक बेवाक वक्तव्य वाले व्यक्तित्व की चर्चा आज भी सूबे के आम आवाम करती नहीं थकती नहीं है. 

डॉ मदन कुमार सिन्हा ने कहा कि आज बिहार के सबसे बड़े भूखंड में अवस्थित मगध विश्वविद्यालय इन्हीं का देन है. राज्य में इनके नाम पर दर्जनों डिग्री कॉलेज संचालित है. 

जयंती कार्यक्रम को बाबूलाल प्रसाद सिंह, अशोक सिंह, शशि किशोर शिशु, टिंकू गिरी, सरवर खान, अमरजीत कुमार, शिव कुमार चौरसिया, डॉ अनिल कुमार सिन्हा, प्रो विशवनाथ कुमार, राम प्रमोद सिंह, श्रीकांत शर्मा, राम प्रवेश सिंह, सतेंद्र कुमार सिंह, अरुण कुमार पासवान आदि ने बारी, बारी से संबोधित किया. 

कार्यक्रम के अंत में एक प्रस्ताव पारित कर स्व. सत्येन्द्र नारायण सिन्हा के नाम मगध विश्वविद्यालय के नाम से जोड़ कर सत्येन्द्र नारायण सिन्हा मगध विश्वविद्यालय करने की मांग राज्य सरकार एवं मगध विश्वविद्यालय प्रशासन से किया गया. 

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News