बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस का 'लोकतंत्र बचाओ रैली', कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया से कांग्रेसी नेताओं दिल्ली के लिए रवाना

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस का 'लोकतंत्र बचाओ रैली', कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया से कांग्रेसी नेताओं दिल्ली के लिए रवाना

गया. अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के तत्वाधान में भारतरत्न और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित होने वाले 'लोकतंत्र बचाओ रैली' में भाग लेने के लिए गया से कांग्रेसी नेता महाबोधि स्पेशल ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं.

दिल्ली जाने वालो में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो. विजय कुमार मिठू, पूर्व विधायक मो. खान अली, जिला उपाध्यक्ष युगल किशोर सिंह, जिला महासचिव विद्या शर्मा, बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के महासचिव सह गया जिला प्रभारी अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, सोमनाथ पासवान, भगवान प्रसाद, बुधु राम, मनोज मालाकार आदि ने गया रेलवे स्टेशन पर बैनर, झंडा के साथ जम कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र बचाओ रैली में देशभर के कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता लाखों की संख्या में दिल्ली पहुंच रहे हैं, जो 20 अगस्त को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी, एवं अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल कार्यालय से शुरू होकर राजघाट, वीर भूमि तक जाएगी. लोकतंत्र बचाओ रैली में देश की खस्ता हाल आर्थिक स्थिति, बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी महिलाओं पर अत्याचार सहित किसान विरोधी काले कानून को निरस्त कराने, पेगासस जासूसी मामले एवम् राफेल सौदे की जांच कराने की मांग को लेकर संघर्ष जारी रखते हुए आवाज बुलंद किया जाएगा.

नेताओं ने कहा कि आज देश के किसान, मजदूर, नौजवान, छात्र, महिलाएं, एवं आमजन बेहाल है तथा सभी लोग अपने जायज मांग को लेकर संघर्षरत है, जिनकी आवाज बन कर देश के साहसी, सजग ईमानदार लोकप्रिय विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी दिन रात सम्पूर्ण भारत में संघर्ष जारी रखे हुए हैं.

Suggested News