बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भू-माफियाओं से बचाइएः गोपालगंज के कारोबारी ने मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार....

भू-माफियाओं से बचाइएः गोपालगंज के कारोबारी ने मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार....

PATNA:  सीएम नीतीश जनता के दरबार में गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग समेत अन्य विभागों से जुड़ी शिकायत सुन रहे हैं। गोपालगंज के एक कारोबारी ने मुख्यमंत्री से जमीन माफियाओं की शिकाय़त की। कारोबारी ने कहा कि गोपालगंज बस स्टैंड के पास हमारी जमीन है। उस पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया है। उल्टें हमें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। हम छोटा व्यवसाय करते हैं और समाजिक कार्य करते हैं। भू-माफिया से हम परेशान हैं। हमारी जान को खतरा है। ऐसे में सरकार हमारी मदद करे। मुख्यमंत्री ने शिकायत सुन कार्रवाई के लिए अधिकारियों के पास भेज दिया। 

सर..हमें अपहरण के केस में फंसाया जा रहा

सीएम के जनता दरबार में एक युवक ने नीतीश कुमार से न्याय की गुहार लगाई। युवक ने मुख्यमंत्री से कहा कि हमें अपहरण के केस में फंसाया जा रहा. हमें केस से बचाइए। फरियाद की शिकायत सुन मुख्यमंत्री ने युवक को पुलिस के अधिकारियों के पास भेज दिया। वहीं हाजीपुर के एक फरियादी ने भी भू-माफियाओं की शिकायत दर्ज कराई। 

वहीं, पूर्णिया से आये दो लोगों ने जमीन कब्जा करने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत सुन मुख्यमंत्री ने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव को फोन कर निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इनलोगों के मामले को देखिए। वहीं अब तक जमीन से जुड़े कई मामलों की शिकायत सुनी है। कई फरियादिय़ों ने अंचलाधिकारी की शिकायत की। 


Suggested News