SCAM फेम प्रतीक गांधी को मुंबई पुलिस ने जबरन गोदाम में बैठाया, एक्टर ने कार्रवाई को बताया अपमानित करनेवाला

DESK : हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में प्रतीक गांधी आज के समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वेब सीरीज स्कैम 1992 से चर्चा में आ चुके अभिनेता ने मुंबई पुलिसपर बड़ा आरोप लगा दिया है। प्रतीक गांधी ने मुंबई पुलिस पर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए बताया है कि उन्हें पुलिसवालों ने जबरन कंधे को पकड़कर एक मार्बल गोदाम में इंतजार करने के लिए मजबूर किया और इसका कारण भी नहीं बताया गया। इस बात की जानकारी खुद प्रतीक गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। 

प्रतीक गांधी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए मुंबई पुलिस के खिलाफ ट्वीट किया। प्रतीक गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मुंबई का वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे वीआईपी मूवमेंट के लिए जाम था। मैंने शूटिंग की लोकेशन पर पहुंचने के लिए पैदल चलना शुरू कर दिया था। इस पर पुलिस में मुझे कंधे से पकड़कर खींचा और एक मार्बल के गोदाम में इंतजार करवाया। तब तक उन्होंने मुझे कुछ बताया भी नहीं। अपमानित किया गया।'

सोशल मीडिया में वायरल हुई ट्विट

सोशल मीडिया पर प्रतीक गांधी का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर कमेंट कर रहे हैं। साथ ही अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

हालांकि मुंबई पुलिस ने एक दिन पहले ही शहर के लोगों को इस बात की जानकारी दे दी थी कि रविवार को दोपहर 3 बजे से 9 बजे तक वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे वीआईपी मूवमेंट जाम रहेगा। जिसके कारण यह अपील की गई थी लोग इस रास्ते का इस्तेमाल करने से बचें।