बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

स्कारलेट जोहानसन फिर से फोर्ब्स की सबसे हाई पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शीर्ष पर,दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा लिस्ट से बाहर

स्कारलेट जोहानसन फिर से फोर्ब्स की सबसे हाई पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में  शीर्ष पर,दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा  लिस्ट से बाहर

बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियां प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण इस साल फोर्ब्स द्वारा जारी की गई लिस्ट में दुनिया की सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला अभिनेताओं के श्रेणी में अपनी जगह बनाने में असफल रहीं। इस साल फिर से सूची में हॉलीवुड स्टार स्कारलेट जोहानसन ने शीर्ष स्थान हासिल किया। बता दें कि वे 2018 में भी पहले स्थान पर रही थीं। 


स्कारलेट ने अपनी आगामी फिल्म ब्लैक विडो के लिए डिज्नी के मार्वल स्टूडियोज से एक बड़ी फीस ली है। इस वर्ष उनकी कमाई 56 मिलियन अमरीकी डालर (लगभग 400 करोड़ रुपये) है। द मॉडर्न फैमिली स्टार सोफिया वर्गारा को दूसरा स्थान मिला। उनकी कमाई 44.1 मिलियन अमरीकी डालर है।रीज़ विदरस्पोंटो भी इस साल की फोर्ब्स की सूची में वापस आ गयी हैं। वह 35 मिलियन अमरीकी डालर की कमाई के साथ सूची में तीसरे स्थान पर रहीं। निकोल किडमैन और जेनिफर एनिस्टन ने क्रमश: 34 मिलियन अमरीकी डालर और 28 मिलियन अमरीकी डालर के साथ चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया। 


जहाँ बॉलीवुड अभिनेत्री में से किसी ने भी फोर्ब्स की सूची में जगह नहीं बनाई, वहीं अक्षय कुमार ने फोर्ब्स वर्ल्ड के सबसे हाईएस्ट पेड एक्टर्स 2019 की सूची में चौथा स्थान हासिल किया है। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने 1 जून, 2018 और 1 जून, 2019 के बीच 65 मिलियन अमरीकी डालर (लगभग 466 करोड़ रुपये) कमाए हैं। फोर्ब्स की सबसे अधिक कमाई करने वाले अभिनेताओं की सूची में ड्वेन जॉनसन ने सबसे अधिक 89.4 मिलियन अमरीकी डॉलर की कमाई के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। स्कारलेट की कमाई 56 मिलियन अमरीकी डालर होने के साथ, शीर्ष भुगतान पाने वाली अभिनेत्री और शीर्ष भुगतान पाने वाले अभिनेता के बीच का अंतर अभी भी बहुत बड़ा है। 


दीपिका और प्रियंका के काम की बात करें तो दीपिका वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म 83 की शूटिंग में व्यस्त हैं। दीपिका महान क्रिकेटर कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया की भूमिका निभा रही हैं और उनके वास्तविक जीवन के पति रणवीर सिंह इस फिल्म में कपिल देव की भूमिका निभाते नज़र आएंगे।वहीं दूसरी ओर, प्रियंका अगली बार शोनाली बोस की 'द स्काई इज़ पिंक' में दिखाई देंगी।

       

Suggested News