बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बड़ा हादसा: महात्मा गांधी सेतु पुल की रेलिंग तोड़ गंगा नदी में गिरी स्कार्पियो, सभी लापता, तलाश जारी

बड़ा हादसा: महात्मा गांधी सेतु पुल की रेलिंग तोड़ गंगा नदी में गिरी स्कार्पियो, सभी लापता, तलाश जारी

PATNA:  गांधी सेतु पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ । गांधी सेतु पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सेतु के रेलिंग को तोड़ते हुए गंगा में जा गिरी है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो  हाजीपुर के तरफ से पटना की ओर आ रही थी। घटना पाया नम्बर 38 के पास हुई है। कार में कितने लोग सवार थे इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।  बाइक सवार कुछ लोगों ने बताया कि स्कॉर्पियो में 5 से 6 लोग सवार थे।

सेतु पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा घटना की जानकारी आलमगंज पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही आलमगंज थाना पुलिस समेत पटना के सिटी एस.पी. राजेन्द्र कुमार भील ,सिटी डी. एस.पी.बलराम चौधरी सहित कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच गंगा नदी में स्कॉर्पियो की तलाश कर रही है। 

स्कार्पियो में कितने लोग सवार थे इसका पता नहीं चल पाया। घटनास्थल पर तैनात पुलिस कर्मियों के अनुसार स्कार्पियो में चार से पाँंच लोगो के होने की आशंका जताई जा रही है।

Suggested News