बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार सुमन ने किया एलान, कहा झारखण्ड में चुनाव लड़ेगी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा

अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार सुमन ने किया एलान, कहा झारखण्ड में चुनाव लड़ेगी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा

GAYA : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से) के गया इकाई के द्वारा आज अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार सुमन का गर्मजोशी के साथ नागरिक अभिनंदन किया गया। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अलावे पूरे जिले से आए कार्यकर्ता शामिल हुए। पार्टी के प्रदेश महासचिव रोमित कुमार एवं अन्य नेताओं के द्वारा मंत्री संतोष कुमार सुमन को बुके एवं अंग वस्त्र प्रदान कर अभिनंदन किया गया। 

इस मौके पर मंत्री संतोष कुमार सुमन ने झारखंड से चुनाव लड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा की हम वहां तैयारी कर रही है और हमने झारखंड मे प्रभारी भी फैज सिद्दीकी को बना दिए है। फैज सिद्दीकी झारखंड का  दौरा  कर रहे है। कुछ सीटों को हमने चिन्हित किया है। जब भी विधान सभा का चुनाव होगा तो कुछ सीटों पर हम चुनाव लड़ेगे।

उन्होंने कहा की जहाँ पर लगेगा कि हमारा संगठन मजबूत है वहां पर हम कुछ कर सकते है। वहां चुनाव लड़ेगे। जैसे कुछ सलेक्ट जगह हो। हम पूरी झारखंड की बात नहीं कर रहे है। 

उन्होंने य़ह भी कहा कि झारखंड से चुनाव लड़ने की जो राजनीति परिदृश्य है उसकी जायदा जानकारी भी हमलोगों नहीं है और इसमें ज्यादा पड़ते भी नहीं है। यह उनका अपना मामला है। जनता ने उनको जीता कर 5 सालो तक समय दिया है।  हमे लगता है कि जनता के आकांक्षाओं पर उन्हें खरी उतरना चाहिए। उन्होंने कहा की रोजगार पर जो चर्चा  चल रही थी। सभी विभाग मे रिक्तियां खोजा जा रहा है। आप देखेंगे कि यहाँ पर अच्छा खासा लोगों को रोजगार मिलने वाला है।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News