बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देवघर से पूजा कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो सड़क हादसे का शिकार, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत

देवघर से पूजा कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो सड़क हादसे का शिकार, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत

भोजपुर. सड़क हादसे में बड़ाहरा थाना के इकौना गांव के एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार परिवार के सभी सदस्य देवघर से पूजा करा कर वापस अपने गांव इकौना स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। उसी क्रम में सिकंदरा-शेखपुरा मुख्य सड़क पर हुए भीषण हादसे में गाड़ी पर सवार एक महिला एवं एक पुरुष की मौत हो गई। साथ ही पांच अन्य लोग भी गंभीर घायल हो गये हैं।

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से एक युवक की स्थिति गंभीर रहने पर उसे पटना रेफर कर दिया गया है। मृतक की पहचान आरा जिले के एकौना बरहरा निवासी पूनम देवी एवं मोहित सिंह के रूप में हुई है। वहीं गम्भीर रूप से घायल किशोर मृतक का पुत्र शिवम बताया जा रहा है।

ड्राइवर कमलेश यादव के साथ मृतक की दो बेटियां व एक अन्य सदस्य भी घायल है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे परिवार मे कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक सभी लोग देवघर से पूजा कर अपने घर वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने स्कॉर्पियो को चकमा दे दिया। इसके कारण तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और स्कॉर्पियो सड़क पर पलट गयी।

Suggested News