बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में इंडी गठबंधन में हो गया सीटों का बंटवारा, मकर संक्रांति पर तेजस्वी यादव ने कर दिया बड़ा इशारा

बिहार में इंडी गठबंधन में हो गया सीटों का बंटवारा, मकर संक्रांति पर तेजस्वी यादव ने कर दिया बड़ा इशारा

PATNA : पिछले कुछ सप्ताह से इंडी गठबंधन की सभी पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर लगातार बैठकें की जा रही है। बिहार में भी इंडी गठबंधन में शामिल सभी पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बैठकें हुई हैं। इसी बीच आज मकर संक्रांति पर सीट शेयरिंग को लेकर बड़ी बात कह दी है। तेजस्वी यादव ने इशारों में यह साफ कर दिया है कि बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर यह साफ कर दिया है कि इस पर फैसला  हो गया है। हालांकि किसको कितनी सीटें मिली है। इसको लेकर तेजस्वी ने कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है।

नीतीश कुमार से संबंधों को लेकर कहा 

राबड़ी आवास में लंबे समय बाद आयोजित दही-चूड़ा के भोज पर मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ संबंधों में खटास की  बातों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि जबसे हमारी सरकार बनी है, तबसे हर दिन यही बात कही जा रही है। मुझे नहीं लगता है कि अब इस  पर कुछ और कहने की जरुरत है। जो लोग यह बात कहते हैं उन्हें इस बात से परेशानी है कि हमारी सरकार इतना बेहतर काम कैसे कर रही है। हमलोगों को नौकरी दे रहे हैं। बिहार में इन्वेस्टमेंट हो रहा है। जिससे वो लोग घबराए हुए हैं।

मकर संक्रांति की दी शुभकामना

इस दौरान तेजस्वी दही-चूड़ा भोज को लेकर कहा कि यह हमारे यहां कई सालों से होता रहा है। हालांकि कुछ समय से लालू जी के नहीं होने के कारण यह नहीं हो पा रहा था। आज हजारों लोग यहां पहुंचे हैं। उन्हें दही-चूड़ा, तिलकुट और सब्जी परोसा गया है। मुख्यमंत्री भी आए हैं। हमारे कैबिनेट के लगभग सभी मंत्री भी पहुंचे हैं।



Suggested News