बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस थाने में हुई युवक की मौत, बीती रात चोरी के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी, महकमे में मच गया हड़कंप

पुलिस थाने में हुई युवक की मौत, बीती रात चोरी के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी, महकमे में मच गया हड़कंप

JAHANABAD : जहानाबाद पुलिस की परेशानी एक बार फिर से बढ़नेवाली है। यहां चोरी के आरोप में गिरफ्तार युवक की पुलिस कस्टडी के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। जिसके बाद विवाद बढ़ गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद खुद जिले के पुलिस कप्तान मामले की जांच के लिए पहुंच गए हैं। 

मामला जिले के घोषी थाना क्षेत्र का बताया गया है। जहां बीती रात लखावर गांव के एक युवक को बाइक चोरी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लेकिन रात भर में ही पुलिस कस्टडी में ही उसकी संदिग्ध तरीके से मौत हो गई है। जिसके बाद थाने में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद युवक के परिवार के लोग थाने पहुंच गए हैं। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं विवाद बढ़ता देख खुद पुलिस कप्तान घोसी थाने पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।

दो सप्ताह पहले हुई थी ऐसी ही घटना

जिले में दस दिन पहले ही जेल के अंदर एक बंदी की मौत होने के बाद खूब बवाल हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क पर हंगामा किया था। इस हंगामे में लोगों की पिटाई से घायल एक महिला हवलदार की मौत हो गई थी। उसी तरह पुनपुन थाना से एक चोर भागने के दौरान पुनपुन नदी में कूद गया था। जिसमें भी पुलिस पर हत्या के आरोप लगे थे।

कस्टडी में  युवक ने की मौत, बीती रात युवक को बाइक चोरी के आरोप में किया गया था गिरफ्तार घटना जहानाबाद जिले के घोसी थाना की,युवक लखावर गाँव बताया जाता है रहनेवाला, वही मौके पर एसपी पहुँचे जाँच में जुटे।


Suggested News