बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में सुरक्षा बलों और पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ चलाया सर्च अभियान, हथियार और कारतूस बरामद

गया में सुरक्षा बलों और पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ चलाया सर्च अभियान, हथियार और कारतूस बरामद

GAYA :  फतेहपुर थाना क्षेत्र में 29 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल 'डी ' समवाय गुरपा एवं गुरपा ओपी पुलिस द्वारा शुक्रवार को नक्सलियो के खिलाफ झारखंड सीमा से सटे क्षेत्र में संयुक्त सघन कांबिंग ऑपरेशन चलाया गया। संयुक्त ऑपरेशन सशस्त्र सीमा बल 29 वी वाहिनी के कमांडेंट हरे कृष्ण गुप्ता के निर्देश व कंपनी कमांडर वेंकटेश एन की अगुवाई में चलाया गया। नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटाने व नक्सली से संपर्क करने के साथ सूत्रों द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। दो दिन की अथक तलाशी के बाद बसकटवा जंगल के ललकी माटी वन क्षेत्र से नक्सलियों द्वारा इस्तेमाल किए गए हथियार व गोली बरामद की गई। बरामद हथियार में 12 बोर का एक बंदूक, चार जिंदा कारतूस शामिल है। छापेमारी डॉग स्क्वायड खोजी कुत्ता की मदद से किया गया। जब्त शस्त्र  एम्युनिशन सहित दस्तावेज को एसएसबी द्वारा गुरपा ओपी प्रभारी को सुपुर्द कर दिया गया।

गौरतलब है की इलाके में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस और सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार जारी है।  जिससे नक्सली गतिविधियों में कमी आई है। पुलिस की ओर से बताया गया की आगे भी यह कार्रवाई लगातर जारी रहेगी। ताकि नक्सलियों के बीच कानून का भय व्याप्त हो सके।  

गया से संतोष की रिपोर्ट  

Suggested News