बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने चलाया बड़ा अभियान : एके-47 के साथ पकड़ी महिला नक्सली, गिरफ्तारी पर इतने लाख का था इनाम

नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने चलाया बड़ा अभियान : एके-47 के साथ पकड़ी महिला नक्सली, गिरफ्तारी पर इतने लाख का था इनाम

JAMUI : बिहार में शुक्रवार को नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। जहां गया औरंगाबाद जिले में एके-47 के साथ नक्सली पकड़े गए। वहीं प्रदेश के जमुई जिले में भी सुरक्षा बलों द्वारा ऐसी ही बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन (Search Operation Against Naxalites) चलाया गया। जिसमें 25 लाख का इनामी नक्सली करुणा दी और साढ़े 15 लाख का इनामी नक्सली पिंटू राणा को गिरफ्तार किया गया। वहीं, पुलिस ने मौके से एके-47, एसएलआर और भारी मात्रा में जिंदा गोली भी बरामद किया है। गिरफ्तार दोनों नक्सलियों की तलाश पुलिस को काफी समय से थी।

दोनों इनामी नक्सलियों की गिरफ्तारी को लेकर जमुई एसपी शौर्य सुमन ने मीडिया को बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की खैरा थाना क्षेत्र के गिद्धेश्वर के पहाड़ी और जंगली क्षेत्र में प्रतिबंधित संगठन सीपीआई माओवादी करूणा दी और पिंटू राणा के हार्डकोर सदस्यों का दस्ता अत्याधुनिक हथियारों से लैस होकर किसी गंभीर बड़ी धटना को अंजाम देने के लिए गया हुआ है. इसी सूचना के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक अभियान के नेतृत्व में एक विषेश अभियान दल का गठन किया गया और त्वरित कार्यवाही करने का दिशा निर्देश दिया गया। 

एसपी ने बताया कि गठित टीम के द्वारा गिद्धेश्वर के पहाड़ी और जंगली क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया. सर्च के दौरान स्पेशल ऐरिया कमेटी मेंबर 25 लाख का इनामी करूणा दी और जोनल कमांडर पिंटू राणा (जिसपर झारखंड सरकार द्वारा 15 लाख और बिहार सरकार के द्वारा 50 हजार का इनाम घोषित) की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।

एके-47 किया गया बरामद

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के निशानदेही पर गिद्धेश्वर पहाड़ और जंगली क्षेत्र में एसटीएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, कोबरा जिला बल के द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर गिरफ्तार नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए एक AK 47, एक एसएलआर, AK-47 का 159 गोली और एसएलआर का 88 गोली बरामद किया गया.

जमुई एसपी ने बताया कि उक्त नक्सली की गिरफ्तारी से नक्सलियों का मनोबल नीचा हुआ है. वहीं, मिली कामयाबी से पुलिस का मनोबल उंचा हुआ है. इस कारवाई से बिहार एवं झारखंड राज्य में नक्सलियों पर काफी हद तक अंकुश लगेगा. गिरफ्तार नक्सलियों पर बिहार एवं झारखंड राज्य में कई कांड दर्ज हैं. अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार पिंटू राणा पर 72 कांड, वहीं करूणा दी पर 33 कांड बिहार एवं झारखंड में दर्ज है। इस दौरान उन्होंने नक्सली गतिविधि में शामिल लोगों को सरेंडर करने की अपील भी की।


Suggested News