बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पप्पू यादव की धमकी के बाद मंत्री सुरेश शर्मा के आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा, कई अधिकारियों के आवास पर भी पहरा हुआ सख्त

पप्पू यादव की धमकी के बाद मंत्री सुरेश शर्मा के आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा, कई अधिकारियों के आवास पर भी पहरा हुआ सख्त

PATNA : जाप प्रमुख व पूर्णिया के पूर्व सांसद पप्पू यादव की धमकी के बाद नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा के सरकारी आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। इसके साथ ही बिहार सरकार के कई अधिकारियों के आवास पर भी पहरा को सख्त कर दिया गया है। 

बता दें कि पप्पू यादव ने पिछले दिनों एलान किया था कि पटना में जलजमाव के बाद हुए कचड़े को उठाकर नगर विकास विभाग के मंत्री और अधिकारियों के घर पर फेंका जायेगा। आज वे पटना के आरपीएस मोड़ से कचरा उठाने खुद निकले है। 

पूर्व सांसद के इस अभियान के बाद नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा और कई अधिकारियों के घर पर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। 

आपको बता दें कि पटना में पिछले दिनों बारिश से आए बाढ़ के दौरान पूर्व सांसद पप्पू यादव ने राजधानीवासियों के बीच राहत और बचाव कार्य को लेकर बहुत काम किया था। जलजमाव वाले इलाकों का लगातार दौरा कर वे बड़े पैमाने पर राहत कार्य में जुटे रहे थे।  

पप्पू यादव ने कई दिनों तक पटना के जलजमाव वाले इलाकों में खाद्य सामग्री पहुंचाई थी। जलकैदी बने राजधानीवासियों के संकट के समय में एक दूत की तरह काम किया था। वहीं उन्होंने पटना में हुए जलजमाव और राजधानीवासियों को हुई परेशानी के लिए उन्होंने सीधे तौर पर राज्य सरकार और खासकर नगर विकास विभाग को जिम्मेवार बताया था। 

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News