बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हिम्मत तो देखिए! बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष से ही कर दी चेन स्नेचिंग की कोशिश, देखते रहे लोग

हिम्मत तो देखिए! बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष से ही कर दी चेन स्नेचिंग की कोशिश, देखते रहे लोग

PATNA : पटना में चेन स्नेचरों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि अब तक आम लोगों को शिकार बना रहे थे, लेकिन बीते शुक्रवार को उन्होंने बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष व इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार सिंह पर ही हाथ साफ करने की कोशिश कर दी। हालांकि वह कामयाब नहीं हो सके।

थी। जिस वक्त यह घटना हुई, उस दरम्यान इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार सिंह एसके पुरी पार्क के पास पैदल ही है रहे थे। मॉन्टेसरी गली में इनका घर है। पैदल होने के बावजूद मृत्युंजय खुद सतर्क थे। इसी कारण से उनके सोने की चेन बच गई।

उन्होंने बताया कि बाइक सवार दो शातिर मृत्युंजय कुमार सिंह के पीछे से आए और उनके गले पर अपना हाथ दिया। पर इस बात का एहसास पहले ही हो गया था। जिस कारण उन्होंने तुरंत अपने गर्दन पर हाथ फेंरा और बदमाशों को मारने की कोशिश भी की। जिसके बाद बाइक की स्पीड बढ़ा शातिर वहां से भागने लगे।

नहीं आया कोई मदद को

इस दौरान मृत्युंजय कुमार सिंह ने भाग रहे शातिरों को पकड़ने के लिए शोर भी मचाया। कुछ ही दूर पर कई लोग मौजूद थे। लेकिन, एक भी व्यक्ति उनकी मदद या भाग रहे अपराधियों को पकड़ने के लिए आगे नहीं बढ़ा और दोनों शातिर भागने में सफल रहे। 

मृत्युंजय कुमार सिंह के अनुसार मौके पर मौजूद लोगों ने अगर उनकी आवाज सुनकर भाग रहे अपराधियों के पकड़ने का प्रयास किया होता तो वो फरार नहीं हो पाते। 

सीसीटीवी फुटेज से कर रहे पहचान

फिलहाल, मृत्युंजय कुमार सिंह ने एसके पुरी थाने के साथ ही कंट्रोल रूम को मामले की जानकारी दी है। सीसीटीवी कैमरे का वीडियो फुटेज निकाल कर बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तार करने को भी कहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


Suggested News