बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चयनित रीडर ज्वाइनिंग के लिए विवि का लगा रहे चक्कर, गेस्ट फैकल्टी को किया जा रहा है बहाल

चयनित रीडर ज्वाइनिंग के लिए विवि का लगा रहे चक्कर, गेस्ट फैकल्टी को किया जा रहा है बहाल

PATNA : बिहार की शिक्षा नीति भी कमाल की है। लोक सेवा आयोग से चयनित व्याख्याताओं की नियुक्ति नहीं की जा रही है। वहीं गेस्ट फैकल्टी को चयनित कर बहाल किया जा रहा है। आयोग के इस कार्य से चयनित व्याख्याता परेशान हैं। आलम यह है कि तीन माह से ज्वाइनिंग के लिए दर-दर भटक रहे हैं। कभी मगध विवि का चक्कर लगा रहे हैं तो कभी पाटलिपुत्र का।

इधर दोनों विश्वविद्यालयों के अधिकारी चयनित व्याख्याताओं को टालमटोल कर टहला रहे हैं। बिहार लोक सेवा आयोग से चयनित छह विषयों के 87 व्याख्याताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है। 

दरअसल चयनित अभ्यर्थियों का मगध विवि के लिए चयन किया गया था। अब मगध विवि दो भागों में बंट गया है। चयनित अभ्यर्थियों का चयन पाटलिपुत्र विवि में होना है। 

मगध विवि के कुलसिचव का कहना है कि चयनित व्याख्याताओं की सारी प्रक्रिया पूरी कर पाटलिपुत्र विवि को सौंप दिया गया है। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में इनकी नियुक्ति नहीं की जा रही है। 

इस मामले को लेकर बिहार प्राचार्य संघ के सचिव डॉ. चन्द्रभूषण ने राज्यपाल सचिवालय में ज्ञापन सौंपा। पीपीयू के कुलपति पर आरोप लगाया है कि जान- बूझकर विलंब किया जा रहा है। 

वहीं इस संबंध में पीपीयू के कुलपति का कहना है कि छठ पूजा के बाद समस्या का समाधान हो जाएगा।


Suggested News