बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीनियर एडवोकेट अमन लेखी ने भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल पद से इस्तीफा दिया

सीनियर एडवोकेट अमन लेखी ने भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल पद से इस्तीफा दिया

दिल्ली. सीनियर एडवोकेट अमन लेखी ने भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया। लेखी ने चार मार्च को अपना इस्तीफा दिया. उन्होंने केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू को लिखे पत्र में कहा, "मैं माननीय सुप्रीम कोर्ट में भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के पद से तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा दे रहा हूं।" 

उन्हें 05.03.2018 को एएसजी के रूप में नियुक्त किया गया और 01.07.2020 से तीन साल की अवधि के लिए 30.06.2023 तक फिर से नियुक्त किया गया। एएसजी के रूप में लेखी सुप्रीम कोर्ट और विभिन्न हाईकोर्ट के समक्ष कई महत्वपूर्ण मामलों में पेश हुए।

हालांकि उनका इस्तीफा स्वीकार करने को लेकर अभी कुछ भी नहीं कहा गया है. लेखी के इस्तीफे का क्या कारण रहा इस पर उन्होंने कुछ स्पष्ट नहीं किया गया. 

                                                                                                                                pls like & subscribe


Suggested News