बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा के वरिष्ठ नेता कंचन बैठा का 85 वर्ष की उम्र में निधन, कार्यकर्ताओं में दौड़ी शोक की लहर

भाजपा के वरिष्ठ नेता कंचन बैठा का 85 वर्ष की उम्र में निधन, कार्यकर्ताओं में दौड़ी शोक की लहर

BAGAHA : भाजपा के संस्थापक सदस्य और वयोवृद्ध नेता कंचन बैठा का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन से कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी है. भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम चंपारण के स्थापना काल के कार्यकर्ताओं में शामिल कंचन बैठा का निधन शुक्रवार को देर रात में हो गया. 

इसे भी पढ़े : नवादा में जमीन विवाद में जमकर हुई गोलीबारी, दो गंभीर रूप से जख्मी

रामनगर के पुरानी बाजार निवासी 85 वर्षीय स्व. बैठा पूरे बगहा जिला के सबसे वयोवृद्ध पार्टी के नेता थे.  विधायक भागीरथी देवी, जिलाध्यक्ष राम सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य मधुकर राय, नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक राय, विधायक प्रतिनिधि राजेश राम, वीरेन्द्र तिवारी, सुरेश गुप्ता, सूर्य सिंह, मुकेश गुप्ता, बलराम राय, संदीप राउत, मंजय निराला और दीपू श्रीवास्तव उनके निधन की सूचना पाकर उनके अवास पहुंचे और उनके परिवार को सांत्वना दी. 

इसे भी पढ़े : नवादा में पुलिस ने नष्ट किये लाखों रूपये के गांजे के पौधे, दो तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज

साथ हीं सभी शव यात्रा में शामिल हुए. उल्लेखनीय है कि कंचन बैठा जनसंघ के पुराने कार्यकर्ताओं में से एक थे, जो भारतीय जनता पार्टी के स्थापना के समय भाजपा में चले आए थे. इन्होने पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया हैं. साथ हीं तीन बार जनसंघ व दो बार भाजपा के टिकट पर विधानसभा व लोक सभा चुनाव में प्रत्याशी रहें हैं. 

इसे भी पढ़े : अपराधियों ने गोली मारकर निजी कंपनी के कर्मचारी से लुटे तीन लाख रूपये, जांच में जुटी पुलिस

वे अपने पीछे तीन पुत्र छोड़ गए हैं.

बगहा से माधवेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट 

Suggested News