PATNA : बड़ी खबर राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र के सामने आई है जहां बीती रात भाजपा के एक वरिष्ठ नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्यारों की गोली के शिकार भाजपा नेता की पहचान अरविंद कुमार के रूप में की गई है।
घटना मनेर थाना के ताजपुर गांव के समीप की बताई गई है। हत्या को लेकर अब तक जो जानकारी सामने आई है, उसमें मौत की वजह पुरानी रंजिश बताई गई है।मृतक भाजपा नेता एक पत्रकार के चाचा भी हैं। भाजपा नेता की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
मनोज थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में हत्या की है दूसरी वारदात है। इससे पहले थाना क्षेत्र में मेला घूमने आए एक युवक की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई है।