बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विंदा प्रसाद सिंह का निधन, कई नेताओं ने जताया शोक

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विंदा प्रसाद सिंह का निधन, कई नेताओं ने जताया शोक

PATNA : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सीतामढी के मूल निवासी विंदा प्रसाद सिंह का कल पटना के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और लम्बे समय तक प्रदेश कार्यसमिति में रहे। विंदा बाबु के भाई कैप्टन रामनिवास सिंह बथनाहा के पूर्व विधायक थे। 

विंदा बाबु स्वामी हरिनारायणानन्द जी के भारत सेवक समाज से सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे। वे शालीनता और सज्जनता के प्रतिमूर्ति थे। उनका दाह संस्कार पटना में ही बांसघाट पर सम्पन्न हुआ, जहाँ मुखाग्नी उनके भतीजे कैप्टन रामनिवास सिंह के पुत्र जितेन्द्र सिंह ने दिया।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुधीर शर्मा ने विंदा प्रसाद सिंह के निधन  पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उनके निधन से सामाजिक- राजनीतिक जीवन को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा की विंदा प्रसाद सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व की जितनी सराहना की जाए, वह कम है। 

Suggested News