बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए वरिष्ठ नेता मंटू शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने दिलाई सदस्यता

बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए वरिष्ठ नेता मंटू शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने दिलाई सदस्यता

PATNA : बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता मंटू शर्मा ने आज पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर मंटू शर्मा ने कहा की कांग्रेस में सभी जाति और धर्म के लोगों को सम्मान दिया जाता है। कांग्रेस ने आज़ादी के बाद देश में विकास की नींव रखी। कांग्रेस के 60 सालों के ऊपर के शासन काल में भारत में नई ऊँचाई हासिल की। 

कहा की देश में आईआईटी, आईआईएम, एम्स जैसे नामी गिरामी संस्थाओं की स्थापना की गयी। जिसका लाभ आज लोगों को मिल रहा है। देश के कई एयरपोर्ट और रेलवे का विकास कांग्रेस ने ही किया है। जिससे देश के लोगों को कहीं आने जाने में परेशानियों से जूझना नहीं पड़ता है। देश की अर्थव्यवस्था को बढाने में जो योगदान कांग्रेस ने दिया है। उसकी तुलना नहीं की जा सकती। 

मंटू शर्मा ने कहा की अब देश के लोग भाजपा के झूठे वादों से उब चुके हैं। अग्निवीर योजना लाकर जहाँ केंद्र की मोदी सरकार ने युवाओं के सेना में जाने के सपनों पर पानी फेर दिया। वहीँ बेरोजगारी को लेकर भाजपा सरकार ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। महंगाई अपने चरम सीमा पर है। लेकिन भाजपा धर्म के नाम यहाँ के लोगों को ठगने का काम कर रही है। देश के हर राज्य में विपक्षी पार्टियों को मोदी सरकार इडी और सीबीआई का डर दिखा रही है।  

मंटू शर्मा ने कहा की 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गाँधी के नेतृत्व में फिर केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। उनके भारत जोड़ो न्याय यात्रा में इसका असर देखने को मिल चूका है। भारत भ्रमण पर निकले राहुल गाँधी को लोगों ने अपार समर्थन दिया है। लोगों में केंद्र की मोदी सरकार को लेकर आकोश है। 

Suggested News