बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

नवादा में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

NAWADA: नवादा नगर थाना क्षेत्र के खरीदी बीघा गांव के समीप एक महिला का शव मिला है। शव बरामद होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक महिला की पहचान गया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के जहाना गांव निवासी रामदेव चौहान की 60 वर्षीय पत्नी पांचो देवी के रूप में किया गया है।

पति रामदेव चौहान ने बताया कि वे पत्नी के साथ ससुराल रामपुर गांव जा रहे थे। इसी बीच मेन रोड से कुछ अज्ञात युवक महिला को मायके छोड़ देने की बात कह उसे अपने बाइक पर बैठाकर ले गया लेकिन वह मायके नहीं पहुंची। इधर पति अपनी पत्नी को खोजता रहा। जिसके बाद मंगलवार को महिला का शव बरामद हुआ है। उसके शरीर पर जख्म के कई निशान है। जिससे स्पष्ट होता है कि महिला की हत्या की गई है।

फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं हत्या के बाद इलाका में कई तरह की चर्चा दौड़ने लगी है कि 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या आखिर क्यों किया गया है। महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। नगर थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचकर मामला की जांच पड़ताल के बाद शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

मृतक के परिवार के लोगों के द्वारा कहा गया कि यह हत्या क्यों की गई है पता नहीं है। पुलिस ही इस मामला की जांच कर खुलासा करेगी।  इस पूरे मामला की जांच की जा रही है। डीएसपी अजय कुमार ने कहा है कि गला रेत कर महिला की शव को खरीदी बीघा में फेंक दिया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। 

Suggested News