बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में अधेड़ का शव मिलने से फैली सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बांका में अधेड़ का शव मिलने से फैली सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

BANKA : गंगापुर गढैल गांव के पूरब चोरा बहियार के गुलालीजोर में एक अधेड़ का शव मिलने से गंगापुर गढैल, हसनपुर सहित आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। मृतक गंगापुर गढैल गांव का उपेंद्र उर्फ ओपी मंडल है। बताया जा रहा है की एक सप्ताह पूर्व गुलालीजोर में मछली पकड़ने को लेकर हुए विवाद व मारपीट हुआ था। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मु. सफदर अली पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को गुलालीजोर बांध के पानी से बाहर निकाला। शव के चेहरे एवं  शरीर के जगह पर जख्म के निशान था। 

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। मंगलवार की सुबह गांव के लोग धान का फसल देखने के लिए चोरा बहियार गये थे। जहाँ गुलालीजोर बांध के पानी में शव को तैरते देखा। पानी में शव होने की सूचना मिलते ही गंगापुर गढैल सहित आसपास के गांव के लोगों की भीड़ लग गई। मृतक के पुत्र मणिकांत व जयकांत मंडल ने बताया कि बुधवार की संध्या घर से बहियार की ओर निकले। जब देर शाम तक घर नहीं लौटे तो गांव में खोजबीन किये। लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। सुबह गुलालीजोर में शव मिलने का सूचना मिला। 

परिजनों ने बताया कि गांव के ही बंधु मंडल के पुत्र खसिया मंडल एवं बुचिया मंडल से एक सप्ताह पूर्व ही गुलालीजोर में मछली पकड़ने को लेकर विवाद और मारपीट हुआ था। जिसमें दोनों ने हत्या करने की धमकी भी दिया था । जबकि कई ग्रामीणों ने बताया मृतक मछली का व्यवसाय करता था। गांव के पोखर में मछली भी पालता था। मछली पकड़ने को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। थानाध्यक्ष सफदर अली ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। स्वजन के बयान पर केस दर्ज किया जा रहा है। शीघ्र ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News