बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : नहर से युवती का शव मिलने से फैली सनसनी, लोगों ने जताई हत्या की आशंका

BIHAR NEWS : नहर से युवती का शव मिलने से फैली सनसनी, लोगों ने जताई हत्या की आशंका

BETTIAH : जिले में एक अज्ञात लड़की का क्षत विक्षत शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है। मिली जानकारी के मुताबिक नहर से उसका शव बरामद किया गया है। बताया जा रहा है की लड़की की निर्मम तरीके से गला काटकर हत्या करने के बाद शव को नहर के किनारे फेंक दिया गया था। जिसे जानवरो ने क्षत विक्षत कर दिया था। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सनसरैया बड़ी नहर की है। नहर के किनारे लड़की का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है, और पुलिस लड़की की पहचान में जुट गई है। शव के पास एक झोला मिला है जिसमे एक मोबाइल और साड़ी रखा हुआ था। जिसके बारे में भी पुलिस छानबीन कर रही है।

बताया जा रहा है कि सनसरैया गांव के लोगों ने एक लड़की का शव नहर किनारे फेंका हुआ देखा। लड़की के शरीर का आधा हिस्सा पानी मे और आधा हिस्सा नहर के बाहर था। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने मुफस्सिल थाना को दिया। जिसके बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेजा। थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा ने बताया कि घटना को लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है और घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड की मदद से भी जांच कराई गई है। ताकि कुछ सुराग हाथ लग सके। जल्द ही पहचान कर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

वहीँ कटिहार में मक्का के खेत में व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान बरारी थाना क्षेत्र के मोहम्मद नियामूल के रूप में हुआ है। आशंका जताई जा रही है की धारदार हथियार घोपकर शख्स की हत्या की गयी है। मृतक के परिजनों ने बताया की गांव के ही आताउर रहमान द्वारा फोन कर उसे बुलाया गया था और दूसरे दिन मक्का खेत पर उसका शव बरामद किया गया है। हत्या के कारण तो साफ नहीं है। लेकिन परिजन पुलिस से मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।

बेतिया से आशीष कुमार और कटिहार से श्याम की रिपोर्ट 

Suggested News