BIHAR CRIME NEWS : अररिया में ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी, इलाके में दहशत का माहौल

ARARIA : अररिया में अलग अलग घटनाओं में तीन हत्या से सनसनी फैल गयी है। पहली घटना अररिया आरएस ओपी के हड़ियाबारा की है। जहाँ प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया। जबकि दूसरी घटना जोकीहाट थाना क्षेत्र के सतबीटा की है। जहाँ एक अधेड़ की जलने से मौत हो गयी है। 

बताया जा रहा है की उसकी करंट लगने से मौत हो गयी। जबकि परिजनों का साफ कहना है कि साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी गयी है। वहीं तीसरी घटना नगर थाना क्षेत्र के गैरा फरौटा की है। जहाँ भूमि विवाद में एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गयी। 

Nsmch
NIHER

सभी का अररिया सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तीनों घटना की सूचना पर पुलिस पहुँच चुकी है और जाँच में जुट गयी है। इन घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है। 

अररिया से मंटू भगत की रिपोर्ट