बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार विधान परिषद के लिए निर्विरोध चुने जाएंगे सातों उम्मीदवार, किसी ने नहीं दी चुनौती, अब इस दिन होगी अधिकारिक घोषणा

बिहार विधान परिषद के लिए निर्विरोध चुने जाएंगे सातों उम्मीदवार, किसी ने नहीं दी चुनौती, अब इस दिन होगी अधिकारिक घोषणा

PATNA : बिहार विधान परिषद के लिए होनेवाले सात सीटों के लिए अब चुनाव की जरुरत नहीं होगी। रिक्त हो रही सीटों के जदयू, भाजपा और राजद द्वारा उतारे गए उम्मीदवारों का निर्विरोध रूप से चुना जाना जाना लगभग तय है। इनकी नियुक्ति सिर्फ औपचारिकता भर है। दरअसल, सात सीटों पर हो रहे चुनाव में उतने ही उम्मीदवार होने के कारण अब नाम वापसी के दिन सोमवार दोपहर बाद सभी के निर्विरोध जीत की घोषणा कर दी जायेगी। सोमवार को ही इन सभी दलीय उम्मीदवारों को जीत का प्रमाण पत्र मिल जायेगा।

कल एनडीए के उम्मीदवारों ने किया था नामांकन

रिक्त हो रहे सात सीटों के लिए राजद के तीनों प्रत्याशी युवा आरजेडी के अध्यक्ष मोहम्मद कारी सोहैब, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव मुन्नी देवी और अशोक कुमार पांडेय (Ashok Kumar Pandey) ने पहले ही अपना नामांकन कर दिया था। गुरुवार को शेष चार सीटों के लिए एनडीए के प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इन चार सीटों पर भाजपा के हरि सहनी व अनिल कुमार और जदयू के रवींद्र प्रसाद सिंह व अफाक अहमद ने मुख्यमंत्री नीतीशकुमार, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस दौरान , केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, सांसद सुशील मोदी, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, संसदीय कार्य सह शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी आदि।

इससे पहले राजद के तीन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा किए जाने के बाद वामदलों ने आपत्ती जाहिर की थी। वहीं कांग्रेस ने भी उनके खिलाफ अपने प्रत्याशी उतारने की बात कही थी, लेकिन अंतिम समय में कांग्रेस ने अपना फैसला वापस ले लिया, ऐसे में किसी भी सीट पर सातों प्रत्याशियों को किसी प्रकार की चुनौती नहीं मिली। 


Suggested News