बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रांची में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो-ट्रक की टक्कर में सात लोगों की मौत

रांची में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो-ट्रक की टक्कर में सात लोगों की मौत

RANCHI : शनिवार को रांची के नामकुम में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। रांची-टाटा मार्ग पर बोलेरो और ट्रक की आमने सामने टक्‍कर में बोलेरो के परखच्‍चे उड़ गए। बोलेरो सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। 

 ट्रक पर बैट्री लदी थी। इतनी जोरदार टक्‍कर हुई कि कई लोगों के शव क्षत विक्षत हो गए। सड़क पर जहां-तहां मानव अंग भी बिखर गए। हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतक चान्हो इलाके के पिपराटोली के रहनेवाले बताये जा रहे हैं।

 बताया जा रहा है किबोलेरो में चालक सहित कुल 9 लोग थे। इसमें बच्चे भी सवार थे।

Suggested News