बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रियंका गांधी के घर मे घुसे सात लोग, सुरक्षा में सेंध.....

प्रियंका गांधी के घर मे घुसे सात लोग, सुरक्षा में सेंध.....

NEWS4NATION DESK : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सुरक्षा में सेंध लगी है। प्रियंका गांधी वाड्रा के दिल्ली के लोधी एस्टेट स्थित आवास में सुरक्षा घेरा तोड़कर 7 लोग घर में घुस गए और उनके साथ फोटो खिंचवाने का अनरोध किया। घटना 26 नवंबर की बताई जा रही है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि पिछले हफ्ते कार में सवार 7 लोग बिना अनुमति प्रियंका गांधी वाड्रा के घर में घुस गए थे और उनके साथ फोटो खींच आने का अनुरोध किया था। जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी के दफ्तर ने 26 नवंबर को हुई।

इस घटना को सीआरपीएफ के सामने उठाया है। एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने के बाद से सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस सुरक्षा मुहैया करा रही है। 

जानकारी के अनुसार कार सवार प्रियंका के घर में पोर्च के पास पहुंच गए। कार से तीन पुरुष, तीन महिला और एक लड़की उतरी और प्रियंका गांधी के पास जाकर उनके साथ फोटो खिंचवाने का अनुरोध किया। प्रियंका गांधी ने उनके साथ फोटो खिंचाई, जिसके बाद वहां से चले गए।

बता दें कि यह मामला ऐसे समय में हुआ है जब पिछले महीने केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री के परिजनों से एसपीजी सुरक्षा हटाकर सीआरपीएफ की जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराई है।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News