बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आपसी विवाद में 70 वर्षीय वृद्ध की गोली मारकर हत्या, तीन गिरफ्तार

आपसी विवाद में 70 वर्षीय वृद्ध की गोली मारकर हत्या, तीन गिरफ्तार

SAHARSA : जिले में आपसी विवाद में एक 70 वर्षीय वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बसनही थाना क्षेत्र के नासी गांव की है। मृतक की पहचान देवनारायण यादव के रुप में हुई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि गांव के शैलेंद्र यादव और संजय ठाकुर के बीच वर्चस्व को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था। जिसका मृतक ने विरोध किया था। बीती रात उस मामले को लेकर मृतक के भतीजे प्रमोद यादव और शैलेंद्र यादव  के बीच झड़प हो गया। जिसके बाद शैलेंद्र यादव अपने दस साथियो के साथ प्रमोद यादव को मारने पंहुचा। 


70-YEAR-OLD-ELDERLY-SHOT-DEAD-THREE-ARRESTED-IN-MUTUAL-DISPUTE2.jpg

हो-हल्ला सुनकर देवनारायण यादव घर से जैसे ही घर से बाहर आए,  शैलेंद्र यादव ने गोली चला दी। बताया जा रहा है कि शैलेन्द्र ने देवनारायण को दो गोलियां मारी। इस घटना में गंभीर रुप से घायल देवनारायण को परिजन आनन-फानन में पतरघट पीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

70-YEAR-OLD-ELDERLY-SHOT-DEAD-THREE-ARRESTED-IN-MUTUAL-DISPUTE3.jpg

इस मामले को लेकर मृतक के भतीजे द्वारा 10 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। जिसपर तत्तकाल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन लोगो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों का नाम हीरालाल यादव, मोलेम यादव और दशरथ यादव है। पुलिस ने बताया कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

Suggested News