बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में युवती ने एक लड़की और लड़के दोनों से कर ली शादी, पुलिस का भी माथा चकराया

बिहार में युवती ने एक लड़की और लड़के दोनों से कर ली शादी, पुलिस का भी माथा चकराया

BEGUSARAI : एक लड़की की दो शादी की घटना आपने कई बार सुनी और देखी होगी , लेकिन बिहार के  बेगूसराय जिले से एक  अद्भुत शादी का मामला मामने आया है  । इस शादी में  एक लड़की ने दो शादी रचाई है, लेकिन उसका पति  सिर्फ एक पुरुष ही नहीं बल्कि एक और महिला भी है । जी हां, लड़की ने एक लड़का और एक लड़की से  भी शादी रचाई है। अब मुसीबत यह है कि ये  लड़की अपने किस पार्टनर के साथ रहे। मामला थाना तक  पहुंच चुका है। पुलिस भी हैरान है कि इसमें क्या कार्रवाई की जाये ।

दरअसल, यह मामला समलैंगिकता का है। झारखंड के चतरा जिले की दो लड़कियों में  पहले से ही दोस्ती थी, धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हुआ  और फिजिकल रिलेशन भी बन गया। दोनों लड़कियों के बीच प्यार इतना गहरा गया कि दोनों ने आपस में शादी कर ली। दोनों लड़कियों में से एक ने दूसरे का  पति मान लिया।

 उनके घर वाले इन सब बातों से अनजान थे। इसी महीने दोनों में से एक लड़की के परिजनों ने उसकी शादी बिहार के बेगूसराय के लड़के से करा दी थी ।  शादी के बाद लड़की पति के साथ ससुराल रहने आ गई पर 15 दिन बाद ही लड़की की पार्टनर यालि की उसकी दोस्त ,उससे मिलने बेगूसराय पहुंच गई और आकर ये जिद करने लगी कि वह अपनी पार्टनर को छोड़ नहीं सकती है। बता दें की दोनों  साथ में पति-पत्नी की तरह रहना चाहती हैं , जब ये बात लड़की के ससुराल में खुली तो हंगामा पसर गया। किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि वह क्या करें। चतरा अपनी पार्टनर को लेने आई लड़की जिद कर रही थी कि वह यहां से अकेले नहीं जाएगी। लड़के के परिजनों ने थाने में इसकी शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस को भी कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है।

पुलिस दोनों लड़कियों को थाने लेकर आ गई है, लेकिन इस मामले का हल उन्हें  भी समझ में नहीं आ रहा है। बेगूसराय शादी करके आई लड़की का दावा है कि उसने ससुराल आते ही पति को बता दिया था कि उसका किसी दूसरी लड़की के साथ समलैंगिक रिलेशन है। इसपर उसके पति ने कहा था कि अगर वह अपने समलैंगिक पार्टनर के पास जाना चाहती है तो वह उसे नहीं रोकेगा।

दूसरी तरफ चतरा से आई लड़की का दावा है कि दोनों लड़कियां दो साल से एक-दूसरे को पति-पत्नी स्वीकार कर चुके हैं। दोनों साथ में ही रहती थीं। नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी संतोष शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद दोनों लड़कियों को सुरक्षा देने के लिहाज से थाने में रखे हुई है। पुलिस का कहना है कि प्रेम त्रिकोण का यह अजीबोगरीब मामला है। कोशिश की जा रही है कि कानून के जरिए इसका हल निकाला जाए। इस पूरे मामले की चर्चा पूरे इलाके में है। जो भी सुन रहा है वह हैरान हो रहा है।

Suggested News