बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में शादी का झांसा देकर 5 साल तक किया यौन शोषण, लड़की के प्रेग्नेंट होने पर शादी से किया इंकार....

पटना में शादी का झांसा देकर 5 साल तक किया यौन शोषण, लड़की के प्रेग्नेंट होने पर शादी से किया इंकार....

PATNA : पटना में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ 5 साल तक शारीरिक संबंध बनाया और बाद में गर्भवती होने पर शादी से इंकार कर दिया। इस घटना के बाद पीड़िता ने थाने में केस दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पटना के फुलवारी थाना इलाके की है। 

जहां व्यास मोहल्ला की रहने वाली एक लड़की को पटना सिटी के हास्य कला मोहन लेकर आने वाला सोनू से प्यार हो गया। सोनू लड़की को शादी का झांसा देकर 5 वर्षों तक लिव इन रिलेशनशिप में साथ साथ रहा। लड़की के परिजनों ने बताया कि वर्ष 2016 से सोनू ग्यास नगर की रहने वाली लड़की से पहले शादी का वादा किया। फिर उसे प्रेम जाल में फंसा कर 5 वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और बाद में गर्भवती होने पर शादी से इंकार कर दिया तो लड़की ने फुलवारीशरीफ थाने में सोनू के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया। 

मामला दर्ज होते हैं पुलिस ने मोहम्मद सोनू को पटना सिटी के खास काले से गिरफ्तार कर लिया है। फुलवारी शरीफ थानेदार रफीकुल रहमान से मिली जानकारी के मुताबिक मामला यौन शोषण का है और सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले की छानबीन की जा रही है।

पटना से सुमित की रिपोर्ट 

Suggested News