बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

MISS WORLD प्रतियोगिता पर छाया कोरोना का साया, इवेंट भी किया गया स्थगित, जानिए कितने देशों की सुंदरियां पाई गई पॉजिटिव

MISS WORLD प्रतियोगिता पर छाया कोरोना का साया, इवेंट भी किया गया स्थगित, जानिए कितने देशों की सुंदरियां पाई गई पॉजिटिव

DESK : कुछ दिन पहले भारत की हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब हासिल किया था। इसके बाद यह उम्मीद की जा रही थी कि मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत की मिस इंडिया अपना जलवा दिखाएगी। लेकिन उससे पहले ही प्रतियोगिता को लेकर बड़ी खबर सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि इस इंवेट पर कोरोना ने अपना प्रभाव दिखा दिया है। जिसके कारण अब इस प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया गया है। इस प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को सैन जुआन के कोलिसियो डी प्यूर्टो रिको में होने वाला था। इस बात की जानकारी मिस वर्ल्ड के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर आयोजकों ने पोस्ट कर दी है।

मिस इंडिया मानसा भी पाई गई पॉजिटिव

 जिन 17 लोगों का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है, उनमें भारत के मनासा भी शामिल है। इंस्टाग्राम पर आधिकारिक फेमिना मिस इंडिया पेज ने इसकी पुष्टि की। 23 साल की मनासा को मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 का ताज पहनाया गया। उनका जन्म हैदराबाद में हुआ। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाली प्रतिभाशाली महिलाएं समेत कुल 17 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसमें सात जो आईसोलेशन में हैं उनको भी कोरोना होने की सूचना है। वहीं अन्य प्रतिभागियों के लिए जरूरी सुरक्षा मापदंड अपनाए जा रहे हैं, जिससे कोरोना संक्रमण रोका जा सके।

तीन माह में फिर से होगा आयोजन

आयोजकों ने बताया कि अगले 90 दिनों के भीतर उसी स्थान पर मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता को आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगियों और संबंधित कर्मचारियों को एकांतवास, निगरानी में रखा जा रहा है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा मंजूरी मिलने पर उन्हें घर लौटने की अनुमति दी जाएगी।


 

Suggested News