बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शाहाबाद रेंज के डीआईजी उपेन्द्र शर्मा पहुंची कैमूर, पुलिस पदाधिकारियों को दिए कई निर्देश

शाहाबाद रेंज के डीआईजी उपेन्द्र शर्मा पहुंची कैमूर, पुलिस पदाधिकारियों को दिए कई निर्देश

KAIMUR : शाहाबाद रेंज के डीआईजी उपेन्द्र शर्मा आज कैमूर पहुंचे। जहाँ उन्होंने महिला थाना और एससी एसटी थाना का निरीक्षण किया। लगभग डेढ़ घंटे तक थानों में फाइलों का जाँच किया। इसके बाद थानाध्यक्ष सहित कैमूर एसपी को कांडों का निष्पादन और आरोपियों के गिरफ्तारी का निर्देश दिया। मौके पर एसपी राकेश कुमार,भभुआ डीएसपी सुनीता कुमारी एंव थानाध्यक्ष सहित बहुत से पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

वहीं शाहाबाद रेंज के डीआईजी उपेन्द्र शर्मा ने बताया की पटना पुलिस मुख्यालय के आदेश में हर जिला के मुख्य थाना का निरिक्षण करने को कहा गया है। यह निरीक्षण मुख्य रूप से कांडों का निष्पादन और गिरफ्तारी के लिये हुआ है। जिसको लेकर आज मैंने कैमूर जिला मुख्यालय के एससी एसटी थाना का निरक्षण करने आया हूँ। 

इसलिए इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि जिला में मुख्य रूप से कांडों का निष्पादन हो और आरोपियों का गिरफ्तारी हो। जिसको लेकर मैंने कैमूर एसपी को यह निर्देश दिया गया है कि इसका पालन कराया जाय। यह निरीक्षण बिहार के हर जिले के थानों में चलाया जा रहा है।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट 

Suggested News