बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मंत्री बनने के बाद पहली बार पूर्णिया पहुंचे शहनवाज आलम, कहा सीमांचल में अशांति फैलाने वालों को जनता बर्दाश्त नहीं करेगी

मंत्री बनने के बाद पहली बार पूर्णिया पहुंचे शहनवाज आलम, कहा सीमांचल में अशांति फैलाने वालों को जनता बर्दाश्त नहीं करेगी

PURNEA : बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री शहनवाज आलम पद संभालने के बाद पहली बार पूर्णियां पहुंचे। युवा राजद कार्यालय में प्रेस से मुखातिब होते हुए मंत्री ने कहा कि सीमांचल में अशांति फैलाने वालों को जनता बरदाश्त नहीं करेगी। यहां गंगा जमुनी तहजीब की झलक दिखती है। 


केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और सीमांचल की बदहाली पर कोई बात नहीं करता। इस इलाके में उद्योग लगाने की बात नहीं की जाती है। सिर्फ वोट की राजनीति की जाती है। 

बाढ़ के सवाल पर मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा को टाल नहीं सकते है। लेकिन बाढ़ पूर्व आपदा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग है। बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाने के लिए सरकार हरसंभव मदद कर रही है। 

उन्होंने कहा की बाढ़ राहत शिविर, पीड़ितों के लिए दवा, शुद्ध पेयजल, एनडीआरएफ की टीम द्वारा राहत पहुंचाई जा रही है। महानंदा बेसिन के मुद्दे पर कहा कि जो भी समस्या है उसका समाधान किया जाएगा।

पूर्णिया से तहजीब की रिपोर्ट 

Suggested News