बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर पहुंचे शाहनवाज हुसैन, RJD पर तंज कसते हुए बोले- 'जहां लालटेन टंग जाता है, वहां विकास रुक जाता है'

भागलपुर पहुंचे शाहनवाज हुसैन, RJD पर तंज कसते हुए बोले- 'जहां लालटेन टंग जाता है, वहां विकास रुक जाता है'

भागलपुर. बिहार के पूर्व मंत्री और भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन आज भागलपुर पहुंचे। कुढ़नी उपचुनाव में बीजेपी को मिली जीत पर उन्होंने जदयू और राजद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा जिस क्षेत्र में लालटेन टंग जाता है, उस क्षेत्र का विकास रुक जाता है। 

शाहनवाज ने कहा कि बीजेपी के विकास के नक्शे कदम पर बिहार चल रहा था। प्रदेश में कई उद्योग लग रहे थे, लेकिन नीतीश कुमार की गंदी नीति के चलते बिहार फिर से पीछे जाने लगा है। जिस गति से उद्योग लग रहे थे, उसी गति से उद्योग ठप पड़ गए। साथी ही शाहनवाज हुसैन ने कहा कि 2024 में हर जगह कमल खिलेगा, कहीं भी तीर और लालटेन नहीं दिखेगा।

भागलपुर पहुंचने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सैयद शाहनवाज हुसैन को पुष्पगुच्छ देकर अभिवादन किया। उसके बाद वह पीरपैंती के लिए रवाना हो गये। कुछ दिन पहले वहां एक महिला की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। उनके परिजनों से मिलने और हर संभव मदद करने पहुंचे।

Suggested News